Wednesday, April 11, 2012

रिश्ते




फुर्सत के कुछ लम्हों में
मन करता चिंतन मनन
रिश्तों ने जकड़ा पाश में
अवरुद्ध किया है दूर गमन

क्या ही अच्छा रहता
स्वछंद विचरता हर प्राणी
भूख नहीं न भूखा होता
याचक नहीं न रहता दानी

भौतिक सुख के उपादान
संचय क्या करता हठी
नचा रहा सुर सुन्दर गान
ऊँगली पर अपनी सदा नटी

कच्चे धागे से बंध आये
द्रौपदी की लाज बचाने
रेशम डोर से न बच पाए
चाहे व्यस्त हों रास रचाने

ममता का अदृश्य बंधन
जग में सबसे हुआ महान
रिश्तों का महीन मंथन
सब सुखों की बना खदान

नाता एक अनोखा सा
मानवता से मानव का
पशु पक्षियों को भाता सा
करुणा ममता और दया का

कुछ विचित्र सा सम्मोहन
कविता का है भावों से
शब्दों का सजा के तोरण
लयबद्ध रागमय छंदों से.

10 comments:

  1. नाता एक अनोखा सा
    मानवता से मानव का
    पशु पक्षियों को भाता सा
    करुणा ममता और दया का

    बहुत सुंदर रचना

    ReplyDelete
  2. कल 13/04/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    ReplyDelete
  3. शान्त क्षणों में मन का चिन्तन कुछ उद्वेलित कर जाता है।

    ReplyDelete
  4. पिछले कुछ दिनों से अधिक व्यस्त रहा इसलिए आपके ब्लॉग पर आने में देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ...

    ....... बहुत ही सुखद कविता....सुकून पहुंचाने वाली...रचना के लिए बधाई स्वीकारें...!!!

    ReplyDelete
  5. Maine tootte,bikharte rishon ka itna dard jhela hai ki,samajh me nahee aa raha kya tippanee dun!

    ReplyDelete
  6. फुर्सत के कुछ लम्हों में
    मन करता चिंतन मनन
    रिश्तों ने जकड़ा पाश में
    अवरुद्ध किया है दूर गमन....बहुत खुबसूरत रचना अभिवयक्ति.........

    ReplyDelete
  7. एक भावपूर्ण रचना |
    आशा

    ReplyDelete
  8. खूबसूरत भावाभिव्यक्ति
    कुछ विचित्र सा सम्मोहन
    कविता का है भावों से
    शब्दों का सजा के तोरण
    लयबद्ध रागमय छंदों से......वाह वाह

    ReplyDelete
  9. ...बहुत दिनों बाद आपकी कोई कविता आई है.. सुन्दर रचना है... रिश्तो को समझने और संजोने में आपकी कविता मदद करेगी... अंतिम अनुच्छेद सबसे प्रभावी बन पड़ा है....

    ReplyDelete
  10. रिश्तों ने जकड़ा पाश में
    अवरुद्ध किया है दूर गमन
    क्योकि शायद यह गमन इन रिश्तों तक ही है

    ReplyDelete