Monday, November 28, 2022

 संवाद 


संवाद संबंधों को 

बनाने का औजार होते हैं 

जीवन को सुखमय 

बनाने का आधार होते हैं  | 


सुखद संवाद ऊर्जा और

रस से भरपूर होते हैं 

संवादहीन सम्बन्ध जैसे 

मृत, निष्क्रिय से रहते हैं  | 


जब आप संवाद 

बंद कर देते हैं 

तो अपने बहुमूल्य 

संबंधों को खो देते हैं  | 


संवादहीन जीवन 

भी क्या जीवन है 

अंतहीन सन्नाटे में 

लम्बी अँधेरी रात है  | 


संवाद ही है एक सेतु 

संबंधों को बनाने, बढ़ाने

और उसे गहराने का 

मधुर से मधुतर बनाने का  | 


संवादहीनता एक शून्य 

बड़ा नहीं होने देंगे 

भर देंगे अपनी बातों से 

उदास नहीं होने देंगे  | 


संकल्प आज हम लेते हैं 

निकलेगी बातों से बात 

तुम जो कुछ भी बोलोगे 

हम भी बोलेंगे साथ - साथ  | 

             *******


 


4 comments:

  1. सच जीवन में संवाद जरुरी है
    बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  2. आदरणीया मैम, बहुत ही सार्थक अर्थपूर्ण रचना। सच है सम्वाद है तो सम्बन्ध है । आज कल बहुत बारी देखा गया है कि मतभेद होने पर लोग क्रोध से आ कर सम्वाद रोक देते हैं जिससे सम्बन्ध में और दूरियाँ आती हैं, आपकी इस रचना को पढ़ कर ऐसा न करने की और संवाद को मधुर और सुचारू बनाये रखने की सीख मिलती है।

    ReplyDelete
  3. सत्य है ,संवाद संबंधों के लिए नितान्त आवश्यक है। उत्तम रचना

    ReplyDelete
  4. dhanyawad aap sabhi ka .

    ReplyDelete