Tuesday, November 6, 2018


     Image result for mitti ka diya jalati women 

        दीवाली


दीपों की है कतार दीवाली
मद्धिम लौ की आंच दीवाली
जगमग हो हर बार दीवाली
खुशियों का अम्‍बार दीवाली

जुगनूओं की बारात दीवाली
वन से आएंगे राम दीवाली
उनसे मिलने की आस दीवाली
राग – रंग की रात दीवाली

रागों में मल्‍हार दीवाली
मंदिर में भगवान दीवाली
कोकिल की है कूक दीवाली
नई भोर की आस दीवाली

उम्‍मीदों की किरण दीवाली
शगुनों का है शगुन दीवाली
अंधेरी रात का अंत दीवाली
इंद्रधनुष में चटक दीवाली

हर घर में है दीया दीवाली
वैभव का प्रसार दीवाली 
टूटे दिल का साज दीवाली
जीवन में मधुमास दीवाली ।


Friday, November 2, 2018


Image result for nanhi gauraiya at sunrise


बहुत दिनों के बाद 


निकला है सूरज
बहुत दिनों के बाद

रक्तिम  हुई भोर की लाली
बहुत दिनों के बाद

चहकी है नन्हीं  गौरैया
बहुत दिनों के बाद

बह निकली पुरवाई
बहुत दिनों के बाद

मंदिर में बज उठे शंख
बहुत दिनों के बाद

मन को लग गए पंख
बहुत दिनों के बाद

गहराई यादें मधुर
बहुत दिनों के बाद

पनीली आँखें सकुचाई
बहुत दिनों के बाद 

अधर न कुछ कह पाए
बहुत दिनों के बाद   !