Saturday, October 8, 2022

 मन की उड़ान 


बादलों के रथ पर सवार 

छूने निकले हम आसमान 

रुई के गोले फिरते आवारा 

मैं भी पीछे फिरूं बेचारा | 


छोड़ कर असीम धरती 

अम्बर में मैं घूम रहा 

मन तो उससे भी ऊँचा 

जाने किस लोक को ढूंढ रहा | 


एरोप्लेन और मन में 

है ठन गई अब तगड़ी 

कौन ऊँचा उड़ सकेगा 

किसकी बचेगी पगड़ी | 


मन के हैं पंख बहुतेरे 

कौन रोके उसकी पतवार 

तोड़कर सारे तट बंधों को 

ले उड़ा मुझे क्षितिज के पार | 


अकेले हम मन भी अकेला 

पीछे छूटा सारा मेला 

फुर्सत के लम्हों को सी लें

आओ खुद में, खुद को जी लें | 


मुझसे मिलने आना तुम 

मिल बैठेंगे पल दो चार 

सपनों में खो जाना तुम 

जब धरा मिले नभ बारम्बार  | 

            ***

2 comments:

  1. Humesha ki tarah, laajawaab. Man ko sabdon mein baandh Diya aapne.

    ReplyDelete
  2. दिल को छू गए हर लफ्ज़ ....
    बहुत सुन्दर बहुत दिन बाद आपके ब्लॉग पर आया ..बहुत अच्छा लगा..

    ReplyDelete